फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव बेगपुर में छह आरोपियों ने मिलकर दो पुलिसकर्मियों से की मारपीट

Mon, 20 Mar 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/ढांड। गांव बेगपुर में छह आरोपियों ने मिलकर दो पुलिसकर्मियों से मारपीट की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ढांड थाना में दी शिकायत में मुख्य सिपाही शीशपाल ने बताया कि वह 112 नंबर गाड़ी पर ड्यूटी कर रहा है। 18 मार्च को उसके साथ एसपीओ कृष्ण कुमार व चालक रमेश कुमार भी ड्यूटी पर तैनात थे। उनके पास शाम को छह बजकर 28 मिनट पर डायल 112 हैड ऑफिस पंचकूला से सूचना आई कि गांव बेगपुर में जसबीर सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना के तुरंत बाद वह अपने अन्य साथी कर्मचारियों के साथ गांव बेगपुर पहुंचे। गाड़ी चालक को चौक पर ही छोड़कर वह जसवीर के मकान पर पहुंच गए। मकान के गेट पर एक महिला रोती हुई मिली व मकान के आंगन में तीन महिला सहित तीन व्यक्ति खड़़े थे। जो उस रोती हुई महिला के साथ कहासुनी कर रहे थे। इसके बाद उसने उसने झगड़े का कारण की जानकारी लेनी चाही, लेकिन छह आरोपियों ने उसके साथ मारपीट व धक्का मुक्की की। इसके बाद वे चौक पर खड़ी गाड़ी के पास आए। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। उसके साथी कर्मचारी कृष्ण कुमार की वर्दी फाड़ दी। दोनों पुलिस कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। ढांड के एसएचओ रामपाल ने बताया कि पुलिस ने जसबीर, सोमनाथ, प्रेम सिंह, सरबती, सत्या व परमजीत के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में भी केस दर्ज
दूसरी ओर इसी मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ व मारपीट के आरोप में भी केस दर्ज कर लिया। ढांड थाना में पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी व उसकी बहन की शादी 2006 में गांव बेगपुर में हुई थी। उसकी बड़ी बहन का पति सोमनाथ मारपीट व दहेज की मांग करता था। उसकी बहन ने तंग आकर उसके खिलाफ 10-11 साल पहले थाना ढांड में मामला दर्ज करवा दिया था। इसके बाद उसने इस मामले का सुलझा दिया था। अब वह बेगपुर में रह रही थी। उसके पति जसबीर, जेठ सोमनाथ, सास सरबती, ननद सत्या व परमजीत ने फिर से अपशब्द कहना व पीटना शुरु कर दिया। आरोपी दहेज की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें