फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन की सड़कें खस्ताहाल, जनता बेहाल

Wed, 17 Jul 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन में को ऑपरेटिव सोसायटी से वाया पटवार भवन सड़क की खस्ता हालत के चलते नगर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क का निर्माण करवाने के लिए लंबे समय से नगर निवासी प्रयास कर रहे हैं और सरकार के नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों से मिल चुके हैं परंतु इसका निर्माण नहीं हो पाया है।

नाराज लोगों का कहना है कि सीवरेज की खुदाई के बाद जो गड्ढे बने हैं उन्हें भी केवल मिट्टी डाल कर भरा गया है जो हर बार बारिश में दोबारा से गड्ढे बन जाते हैं और विभाग वाले उसमें फिर से मिट्टी डाल कर अपने काम की इतिश्री कर देते है और कुछ ही समय के बाद फिर से वही गड्ढे जनता को परेशान करते हैं।
विज्ञापन


2016 में हुआ था निर्माण ः इस सड़क के लिए वर्ष 2016 में लगभग 17 लाख रुपये का बजट आया था और सड़क का निर्माण हुआ था। उसके बाद नगर में सीवरेज के लिए खुदाई हुई और तब से यह सड़क खस्ता हाल में हो गई है। न तो इस सड़क की मरम्मत की गई और न ही इस पर टाकियां लगाई गई। जगह जगह सड़क में बड़े गड्डे बने हुए हैं और वाहन चालकों को खास तौर पर दिक्कत होती है। बारिश में तो इन गड्डों में पानी भर जाता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है।

पटवार भवन व मंदिर भी हैं इस सड़क पर ः यह सड़क नगर की मुख्य सड़क है और इसी मार्ग पर आगे पटवार भवन भी है। सीवन पटवार भवन में आस पास के सभी गांवों के लोगों को आना जाना है परंतु सड़क खस्ताहाल होने के कारण लोग परेशान होते हैं।

इस मार्ग पर प्राचीन स्वर्ग द्वार मंदिर भी स्थित है जहां श्रद्धालुओं की बहुत मान्यता है। वर्ष में कई बार इस मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। यही सड़क आगे सीवन से डेरा बाबा नागा योगाश्रम जाती है।

व्यापार पर हो रहा असर ः इसी सड़क का इस्तेमाल गांव गोहरां, नागल, गोघ, मांझला व दूसरी ओर गांव सौथा, हरनौला, सैर, उम्मेदपुर, रामदासपुरा, पहाड़पुर, जनेदपुर व अन्य गांवों व दर्जनों डेरों को नगर से जोड़ने के लिए भी होता है जहां से लोग सीवन में आते हैं।

सड़क खराब होने के कारण इन गांवों के लोग सीवन में आने से कतराते हैं और कैथल, कांगथली या चीका की ओर जाना पसंद करते हैं। इससे सीवन के व्यापार पर भी बहुत असर हो रहा है।

केवल आश्वासन ही मिले हैं ः सीवन निवासी लोक सेवा मंच के प्रधान ओम प्रकाश मुटरेजा, सीवन कल्याण मंच के प्रधान सुरेन्द्र सरदाना, विजय सरदाना, जयपाल, राजेश रहेजा, सुभाष गर्ग, डा. जयदीप मदान, विनोद, सुरेश, संतलाल, सुधीर मदान व अन्य का कहना था कि इस सड़क के लिए बहुत समय से वह मांग कर रहे हैं। न तो इस सड़क की मरम्मत हुई और न ही सड़क को दोबारा बनाया गया। अब तो यह सड़क मरम्मत के काबिल रह भी नहीं गई है। कहने को तो सीवन में नगर पालिका बन गई है परंतु उसका कोई लाभ सीवन निवासियों को नहीं हुआ है। इस सड़क के लिए सीवन निवासी कई बार नगरपालिका में चक्कर लगा चुके हैं परंतु हर बार आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन


इस सड़क के निर्माण को लेकर किसी व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दी हुई है। जब तक उस शिकायत का निवारण नहीं होता उस समय तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुका है और काम आरंभ होना बाकी है। वह भी जल्द हो जाएगा। -दीपक कुमार, सचिव-नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें