फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 09 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
08kht_57_हेमलता सैनी ने ज्योति सैनी से की भेंट की।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/सीवन। नगर पालिका सीवन की चेयरपर्सन हेमलता सैनी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, कपिल कमल, कैथल में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी से भेंट कर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व की नीतियों और दृष्टिकोण पर अपना विश्वास जताया तथा जिला अध्यक्ष, पार्षदों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा कैथल जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि हेमलता सैनी का पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। वह समाजसेवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


हेमलता सैनी ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और सीवन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा शमशेर सैनी, जिला सह कार्यालय सचिव सोनू सैनी, पार्षद जितेंद्र शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हेमलता सैनी के भाजपा में शामिल होने की खबर मिलते ही सीवन नगर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद हेमलता सैनी ने दादा खेड़ा में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संगीता, डा. मोहन लाल, रितिक शर्मा, रोहतास सिसोदिया, पार्षद जितेंद्र शर्मा, संजय कंसल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी और भाजपा के लक्ष्य को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें