फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन मंडल भाजपा की नई टीम घोषित

Sat, 09 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में गुहला विधानसभा क्षेत्र के तहत सीवन मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह पूरी टीम सीवन मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार रसूलपुर के नेतृत्व में कार्य करेगी।

घोषित सूची के अनुसार निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसमें सुल्तान अटैला, राजेश पांचाल रसूलपुर, संजू डोहर व अर्चना आर्य सीवन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रवि सैनी सीवन व गुरदेव सिंह थे खरक को मंडल महामंत्री बनाए गए हैं। तेज सिंह राणा सीवन, बलवान शर्मा कवारतन, हरदीप राठी सीवन व ममता सैनी सीवन व मुकेश कुमार सीवन को सचिव पद की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश सैनी सीवन को नियुक्त किया गया है। बलराज कश्यप फर्श माजरा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी मांगू धर्मसोत मलिकपुर को दी गई है। पार्टी सेल प्रमुख के रूप में शुभम राणा खेड़ी गुलाम अली को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश कठवाड़, एवं मण्डल अध्यक्ष प्रवीण रसूलपुर का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों व कार्य संस्कारों के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें