फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन के किसान ने उगाया साढ़े तीन किलो का खरबूजा

Fri, 24 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सीवन। सीवन का क्षेत्र खरबूजा व सब्जी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तक खरबूजा जा रहा है। गोबिंदपुरा गांव के प्रगतिशील किसान अंतरजीत ने अपने खेत में करीब साढ़े तीन तीन किलो का खरबूजा लगाया। वब बताते हैं कि वह हर वर्ष खरबूजे की काश्त करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने खेत में 17 एकड़ भूमि में खरबूजा लगाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खरबूजे की बहुत सी किस्में हैं, जिन्हें लोग पसंद करते हैं क्योंकि इनकी मिठास अधिक होती हैं। इस बार उन्होंने गोल्डन ग्लोरी किस्म का खरबूजा काश्त किया है। खरबूजे की फसल इस बार बहुत अच्छी रही है। गर्मी जिस प्रकार से बढ़ती है खरबूजे की पैदावार भी बढ़ती है और खरबूजे में मिठास भी आती है। इस बार उनके खेत में जो खरबूजे पैदा हुए हैं उनके साइज और वजन बहुत अधिक हैं। अभी तक उन्होंने अपने खेत में से 3 किलो 400 ग्राम का खरबूजा निकाला है। व्यापारी खुद ही खेत में से आ कर खरबूजे की गाडिय़ां लोड करके ले जा रहे हैं। किसानों को मंडी में भी जाने की आवश्यकता नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें