फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन ब्लॉक में हुआ सबसे ज्यादा फसलों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी फसलों के पंजीकरण के मामले में सीवन अभी तक सभी ब्लॉकों में आगे है। अब तक कैथल ब्लॉक में 60 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण करवाया है। सबसे अधिक 75 प्रतिशत सीवन ब्लॉक में किया गया है, जबकि कलायत ब्लॉक में सबसे कम 44 प्रतिशत पंजीकरण हुआ है। सभी ब्लॉकों में शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला के संयुक्त निदेशक जगमेंद्र सिंह नैन ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर मेरी फसल-मेरा पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। डीडीए डॉॅ. कर्मचंद ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। समयबद्ध तरीके से 100 प्रतिशत फसल पंजीकरण पूरा करने व मॉनिटिरिंग करने के लिए खंड स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें