सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को विभाग की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुरुक्षेत्र ले जाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में 18 अध्यापक एवं अध्यापिकओं के नेतृत्व में 300 छात्राएं कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। छात्राओं के समूह को प्रधानाचार्य धर्मपाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और साथ ही उन्हें नई जानकारी मिलती हैं। इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को ब्रह्म सरोवर, बिरला मंदिर, पैनोरमा, गीता संग्रहालय, हर्षवर्धन का ऐतिहासिक टीला तथा दोपहर भोजन के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हरियाणा धरोहर की प्रदर्शनी दिखाई। संवाद