फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमृतसरिया कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से हालात बदतर

Wed, 28 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की अमृतसरिया कॉलोनी के निवासी इन दिनों सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गलियों और सड़कों पर लगातार सीवर का गंदा पानी बहने से हालात बदतर हो गए हैं। इससे न केवल लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि बदबू और गंदगी से जनस्वास्थ्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार अपने क्षेत्र के पार्षद से शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। कॉलोनीवासियों के अनुसार सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं होने के कारण आए दिन सीवर जाम हो जाता है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। बदबू इतनी तेज होती है कि घरों के अंदर बैठना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि लगातार बदबू के चलते बच्चों ने बाहर खेलना बंद कर दिया है। मच्छर और मक्खियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि बीमारियों का डर बना रहता है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब सड़कों पर जमा गंदा पानी घरों के अंदर तक पहुंचने लगता है।

विपिन ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर अपने क्षेत्र के पार्षद को कई बार अवगत कराया है। इसके साथ ही सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि केवल आश्वासन दिए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन की पूरी तरह सफाई कराई जाए, जहां आवश्यकता हो वहां नई सीवर लाइन डाली जाए और नियमित मेंटेनेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में कई महीनों से यही हालात बने हुए हैं। शिकायत करने पर कभी-कभार कर्मचारी आ जाते हैं, लेकिन केवल ऊपर-ऊपर सफाई करके चले जाते हैं। दो-तीन दिन बाद फिर वही स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों को इस समस्या के कारण सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़कों पर फिसलन से रहता है हादसों का खतरा, कारोबार भी प्रभावित ः राजेश

स्थानीय दुकानदार राजेश ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं। इसके अलावा गंदा पानी दुकानों और घरों के सामने जमा रहने से संपत्ति को नुकसान हो रहा है। बदबू के कारण ग्राहक दुकानों पर रुकना नहीं चाहते, जिससे कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें