फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 96 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र वितरित

Tue, 23 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना चरण 15 जून से शुरू हुआ था। सोमवार शाम तक जिले में करीब 96 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 8,02,769 प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 8,28,255 पंजीकृत मतदाता हैं तथा इस कार्य के लिए 807 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए-1 के 24 तथा बीएलए-2 के 1471 बूथ लेवल एजेंट भी नियुक्त किए गए हैं, जो इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे-आपत्ति का अवसर
जिन पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र 14 जुलाई तक संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। जो प्रपत्र जमा नहीं कर पाएंगे, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्ति अवधि के दौरान घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें