फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्लोगन लेखन में सिमरन को मिला प्रथम स्थान

Wed, 28 Jun 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा सिमरन ने राष्ट्र स्तर ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता आठ मई को आईबी कालेज पानीपत में यूथ रेडक्रॉस सेल के अंतर्गत करवाई गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता ‘सेल्फ लैस सर्विस एवं ह्युमनिटी’ विषय पर आधारित रही। प्रतियोगिता के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए। प्रतियोगिता में कॉलेज की एमकाम प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन ने राष्ट्र स्तर के विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और 500 रुपये नकद राशि प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया और प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बधाई दी। साथ ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा व प्राध्यापक वर्ग से श्वेता तंवर, प्रियंका बिंदलिश, रितु गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें