कैथल। 68वीं नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता अंडर-17 लड़कियों की छह से 10 दिसंबर तक जम्मू में संपन्न हुई। इसमें हरियाणा की फुटबॉल टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। इस टीम में मानस गांव की खिलाड़ी खुशी भी शामिल रही हैं।
बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कैथल रामदिया गागट को सभी ऑफिशियल सदस्यों ने फुटबॉल ट्रॉफी सौंपी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी साथियों का हौसला बढ़ाया। एईओ रमेश चहल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।