फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक के गले से चांदी की चेन झपटी

Sun, 29 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरटा रोड पर एक युवक के गले से बाइक सवार दो बदमाश चांदी की चेन झपटकर भाग गए। गांव सिरटा निवासी अक्षय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अक्षय ने बताया कि 26 मार्च को वह सिरटा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोका। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके गले से चांदी की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेजी से शहर की ओर भाग गए। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें