कैथल । शोध छात्रा श्वेता मित्तल को सम्मानित करते सदस्य ।
कैथल । एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की शोधार्थी श्वेता मित्तल ने राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में शोध-पत्र प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध छात्रा को सम्मानित किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन पर्यावरण संरक्षण एक बहुविषयक दृष्टिकोण सतत भविष्य की ओर डीएवी कॉलेज सेक्टर 10, चंडीगढ़ आयोजित किया गया। डीसी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की ओर से प्रायोजित किया गया। मित्तल ने भारत में महिलाओं उद्यमियों का वित्तीय समावेशन एवं उद्यमशीलता विश्लेषण विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान डीन एकेडमिक्स डॉ. आर के गुप्ता, विश्वविद्यालय फैकेल्टी डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक डॉ. संदीप सिहाग, डीन रिसर्च डॉ. विनय पवार,विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी मज्ल्न्त् मनोज कुमार उपस्थित रहे। संवाद
कैथल । शोध छात्रा श्वेता मित्तल को सम्मानित करते सदस्य ।