फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोठी गेट में बनाए गए श्रीमद्भागवत द्वार का किया उद्घाटन

Sat, 29 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में नगर परिषद भवन के पास स्थित कोठी गेट का वीरवार देर शाम को उद्घाटन किया गया। गेट का यह उद्घाटन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने किया।

गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से इस गेट का निर्माण करीब 32 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस गेट के निर्माण पिछले साल अक्तूबर में शुरू किया गया था, जो लोकसभा चुनाव से पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन आदर्श आचार संहिता लगने के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो पाया था। अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इसका उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वामी महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कैथल की पावन भूमि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की पावन धरती पर आती है और अब यह गीता द्वार अपने आप एक पहचान और धरोहर है। महाराज ने कहा कि नगर परिषद की ओर से भव्य द्वार का निर्माण होने किए जाने के बाद यह गेट शहर की शोभा को बढ़ाएगा। वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज पहुंचे। इस मौक़े पर पार्षद बलराज, प्रतिनिधि रजत थरेजा, पार्षद रामफल सैनी, रिंकू सैनी, राज सैनी, लीलू सैनी, परमजीत कौर, अनीश गुप्ता, वीरेंद्र बतरा, राजेश सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंबाला रोड पर रोटरी इंटरनेशनल चौक का शुभारंभ

कैथल। भाजपा विधायक लीलाराम व नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शुक्रवार को सेक्टर 20 पर अंबाला रोड पर करीब 13.50 लाख रुपये से बने रोटरी इंटरनेशनल चौक का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक लीलाराम ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की। कहा कि जबसे भाजपा सरकार हरियाणा में बनी है तब से करोड़ों के विकास कार्य कैथल हल्के में करवाए गए हैं। इस मौके पर सुनील जिंदल, मनोज बंसल, मनोज गोयल, रोहन मित्तल, विनोद खुरानिया, राजेश गोयल, पीयूष चौधरी, राजेश गर्ग, रामकुमार बंसल, अभिषेक गुप्ता, रजनीश गुप्ता, प्रवीण चौधरी, अरुण बिंदलिश, डॉ. विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें