फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रेसलिंग रेसलिंग में छाए श्री पार्श्वनाथ स्कूल के खिलाड़ी

Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। श्री पार्श्वनाथ स्कूल के नर्सरी के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर ग्रेसलिंग रेसलिंग में जीत करके स्कूल व गांव माता-पिता का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला गया।

उनकी सफलता के बारे में कोच सुशील कुमार ने बताया कि रोहतक के सुरेश अखाड़ा में हुई ग्रेपलिंग रेसलिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिर्फ स्कूल खेल नर्सरी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया व अपने-अपने भार वर्ग में पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


15 वर्षीय आयु वर्ग में खिलाड़ियों में साहिल ने 40 किलो भार वर्ग में प्रथम, शिव ने 59 किलोभार वर्ग में द्वितीय और वीडी ने 90 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 17 वर्षीय आयु वर्ग में खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में आर्यन 53 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्तिक ने 54 किलोग्राम में द्वितीय स्थान व यश कुमार ने 100 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। मंगलवार को खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक रमेश राणा व प्रधानाचार्य सुजाता सिहाग ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही और मेहनत करने की सलाह दी।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रमेश राणा व प्रधानाचार्य सुजाता सिहाग, दलजीत मैडम, कोच विक्रम, रमेश कुमार सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें