संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। एमडी स्कूल राजौंद में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को जीतने पर नकद इनाम से नवाजा गया।
पहले दिन प्रतियोगिताएं अंडर 11, अंडर 14 अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्ग में करवाई गई। प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान 100 मीटर रेस, लांग जंप, शॉट पुट व अन्य में बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी कैथल के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी मौजूद रहे। जिनका स्वागत संस्था के प्रबंधक देशराज द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने रेस को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सैनी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रथम आने पर 1100 रुपये नकद, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 700 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये से पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं। इस दौरान संस्था के प्रबंधक देशराज, संस्था के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने समस्त स्टाफ के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
ये रहे परिणाम
अंडर-19 बॉयज शॉट पुट में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वेदांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसवीएम रोहेड़ा के भरत ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय विश्व माध्यमिक विद्यालय कसान के रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बॉयज लांग जंप में आर्याव्रत स्कूल देवबन के हर्ष ढुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय मिडिल स्कूल राजौंद के दीपक शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद के मानव दीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बॉयज लांग जंप में वीवीएन स्कूल असंध के विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद के मनप्रीत ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा के गिप्पी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।