कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में वीरवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़ और शॉटपुट स्पर्धा में प्रतिभा दिखाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार मुदगिल ने किया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष रोशन लाल ने प्रधानाचार्य का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलकर विद्यार्थी अपने जीवन में एक अच्छे इंसान बन सकते है।
संस्थान के मीडिया प्रभारी सोहन शर्मा और खेलकूद के प्रभारी प्रदीप सिंह दुहन ने बताया कि पहले दिन किसी भी खेल का कोई परिणाम जारी नहीं किया गया। इस मौके पर राजीव कुमार, अश्वनी कुमार, दीपक पुनिया, दीपेंद्र गिल, गविंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।