फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिखाए जौहर, 12-12 लड़के-लड़कियां चयनित

Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। जिला वॉलीबॉल संघ कैथल की ओर से बलवंत सिंह बल्लू स्टेडियम कौल में सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई। इसमें 12 लड़कियों व 12 लड़कों का चयन किया गया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

यह जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ कैथल के सचिव जगपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रतियोगिता पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई। इसमें 16 लड़कियों व 30 लड़कों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें 12-12 लड़के और लड़कियों का चयन किया गया। इन चयनित किए गए खिलाड़ियों को 27 से 29 दिसंबर तक जेसीडी स्टेडियम सिरसा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में वालीबाल कोच बलकार सिंह, नरेंद्र, वालीबाल कोच शुभम, केहर सिंह, संदीप, जितेंद्र, श्याम सुंदर पीटीआई ने बखूबी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें