अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए छात्राएं।
राजौंद। रोहेड़ा रोड स्थित ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को डीडी पंजाबी चैनल के शो ‘किसमें कितना है दम’ के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। बच्चों ने डांस, सिंगिंग, चित्रकला और लेखन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के एमडी कुलबीर दीक्षित ने बच्चों के हुनर की तारीफ की। आयोजकों के अनुसार अंतिम चरण में चयनित प्रतिभागियों को टेलीविजन पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। संवाद