संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कार्टून मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी एवं आहार प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी के मार्गदर्शन में और जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ, एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डीआरयू विंग के इंचार्ज डॉ. राज कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में अश्विनी बत्रा, जितेंद्र राठौर, सुनील दत्त, मोनिका देवी, निधि गोगिया और होशियार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता में स्टाफ सदस्यों श्री सीके राय, पवन, गुरनाम सिंह, यशपाल, राजीव कुमार और नरेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित की गईं: वर्ग-1: कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए (21 विद्यालयों के 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया) वर्ग-2: कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए (16 विद्यालयों के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया)
वर्ग-1 (कक्षा 6 से 8) के परिणाम
n
पोस्टर मेकिंग ः प्रथम : अंशुल - पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बात्ता, द्वितीय : शिवानी - राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंदड़ी, तृतीय : चेतना- राजकीय मा. विद्यालय, खानपुर
n
निबंध लेखन ः प्रथम: मंजू - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मटौर, द्वितीय: प्रीत- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रसिना, तृतीय : हीना कुमारी-पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन
n
स्लोगन लेखन : प्रथम : पूर्वी - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाई, द्वितीय: गौरव- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा, तृतीय : परवी- राजकीय मध्य विद्यालय, खानपुर
n
कार्टून मेकिंग : प्रथम : तमन्ना - आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा, द्वितीय: भूमि - राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाई तृतीय : संदीप -रा.मा.विद्यालय, खानपुर
n
वाद-विवाद प्रतियोगिता : प्रथम: वर्षा एवं स्नेहा- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, वज़ीर नगर, द्वितीय: सान्वी एवं राधिका - राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कठवाड़
तृतीय: कुसुम एवं शिवानी - राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन
वर्ग-2 (कक्षा 9 से 12) के परिणाम
n
पोस्टर मेकिंग : प्रथम: आभा रानी - आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा द्वितीय : धरीती - राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजौंद तृतीय: तानिया - पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखौली अड्डा
n
निबंध लेखन : प्रथम: सोनिया - राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढुढवा कोलेखां, द्वितीय: चेतना - राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाई तृतीय : जसप्रीत - राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कठवाड़
n
स्लोगन लेखन : प्रथम: कोमल - आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा, द्वितीय: तन्वी - पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जखौली अड्डा, तृतीय : मानसी - राजकीय कन्या व.मा. विद्यालय, पुंडरी
n
कार्टून मेकिंग : प्रथम: खुशबू - आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा, द्वितीय: जसविंदर कौर - राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुहला तृतीय: तुषार - राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन
n
वाद-विवाद प्रतियोगिता : प्रथम: संध्या एवं प्रतिभा - राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिमला, द्वितीय: मनीषा (कसौर) एवं राधिका (सीवन) तृतीय: नव्या एवं मन्नत - पीएम श्री कन्या व राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजौंद ।