फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रास्ते में घेर कर जीजा व उसके दोस्त पर चलाईं गोलियां, एक गंभीर

Wed, 18 Sep 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल/पटियाला। मामूली विवाद के चलते चार व्यक्तियों ने रास्ते में घेरकर जीजा व उसके दोस्त पर गोलियां चलाईं। इस दौरान दोस्त के पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने जीजा व उसके दोस्त की कार का पीछा कर भी गोलियां दागीं।

थाना घग्गा पुलिस ने आरोपी गांव रामपुर पड़तां निवासी जसपाल सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, घायल पटियाला के अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल की पहचान डेरा पहलवान, जिला कैथल, हरियाणा निवासी जाबर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


थाना घग्गा के इंचार्ज इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कलर माजरा, हरियाणा निवासी बलराज सिंह ने बताया कि उसने अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से कार खरीदी थी। इसमें लेन-देन पर दोनों पक्षों में विवाद था। इसी बीच वह अपने दोस्त जाबर सिंह के साथ कार में गांव रामपुर पड़तां के ठेके के पास से जा रहा था। इसी बीच आरोपी खड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने हाॅर्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन आरोपी नहीं हटे। जाबर सिंह साइड होने के लिए कहने गया तो उसने देखा कि आरोपियों के हाथों में हथियार थे। यह देख जाबर सिंह भागा। आरोपी जसपाल सिंह ने गोली चला दी। गोली जाबर सिंह के पेट में लगी। जाबर भागकर कार में बैठा तो बलराज ने कार भगा ली। लेकिन आरोपियों ने कार पर गोलियां चला दीं। एक गोली कार की डिग्गी और एक सामने के शीशे पर लगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें