मरीजों की जांच करते हुए नर्सिंग स्टाफ। संवाद
कैथल। जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावों के बीच नियमित नर्सिंग स्टाफ की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग में जिले में नर्सिंग स्टाफ के ही 32 पद खाली पड़े हैं।
इनमें 26 नर्सिंग ऑफिसर और छह पब्लिक हेल्थ नर्स के पद शामिल हैं। सबसे खराब स्थिति एसडीएच गुहला की है, जहां स्वीकृत 17 नर्सिंग ऑफिसर पदों में से केवल पांच कर्मचारी कार्यरत हैं और 12 पद खाली हैं। इसके अलावा यहां पब्लिक हेल्थ नर्स का भी एक पद खाली है। एसडीएच गुहला में नर्सिंग ऑफिसर के स्वीकृत 17 पदों में केवल पांच ही भरे हैं। पीएचसी कांगथली, भागल, अरनौली में नर्सिंग ऑफिसर का एक-एक और पीएचसी अगोंध में दो पद खाली हैं यानी गुहला के पीएचसी में भी नर्सिंग ऑफिसर के छह पद रिक्त हैं।
मरीजों की जांच करते हुए नर्सिंग स्टाफ। संवाद