फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दी चेतावनी

Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला चीका। एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह के निर्देशानुसार अवैध कब्जे हटाने के बारे में नगरपालिका सचिव जितेंद्र शर्मा ने नगरपालिका कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया। गुरप्रीत सीड़ा, मदन कुमार, प्रकाश कुमार व सफाई दरोगा ईशमी के नेतृत्व में पालिका कर्मी शहर में निकले, इस दौरान सड़क व पटरियों पर कब्जा किए दुकानदारों को नोटिस थमा सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि दुकानदार दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा अभियान में सामान जब्त करने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चीका क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि गुहला रोड, कैथल रोड, पेहवा रोड, पटियाला रोड, सिनेमा रोड व छोटी मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। छोटी मंडी बाजार शहर का सबसे बड़ा बाजार है। यहां पर हर रोज हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहां अतिक्रमण की वजह से लोगों को खरीदारी करने में परेशानी आती है। दुकानदारों ने कई-कई फीट तक अपना सामान सड़क पर रखा हुआ है। जिससे बाजार में जाम लगा रहता है। नगरपालिका प्रशासन का तोड़फोड़ दस्ता यहां पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें