फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी के आरोप में दुकानदार नामजद

Wed, 20 Sep 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कैथल। खेड़ी लांबा गांव की एक छात्रा को कलायत में फोटो कापी के दुकानदार की ओर से फर्जी रोल नंबर देने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी दुकानदार ने छात्रा से रुपये तो ले लिए, लेकिन उसका पंजीकरण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नहीं करवाया। कलायत थाना में छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी लांबा निवासी सलीता ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूरवर्ती शिक्षा प्रणाली में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने अपना बीए द्वितीय की परीक्षा का आवेदन करने के लिए कालयत के मांडी फोटो स्टेट के पास जुलाई 2022 में फार्म भरवाया था। इसकी एवज में उससे 3500 रुपये लिए थे। उसने 1250 एक और एक 2250 रुपये आनलाइन दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने परीक्षा प्रवेश-पत्र उसके घर पहुंच जाएगा और यदि नहीं पहुंचा तो उसके पास आ जाना तो वह निकाल कर देगा। एक जून 2023 को दीपक की दुकान मांडी फोटो स्टेट पर अपना रोल नंबर पत्र न पहुंचने बारे पूछा। इस पर दीपक ने 10 मिनट में इसे देने का आश्वासन दिय। इसके 15 से 20 मिनट के बाद ही दीपक ने परीक्षा का रोल नंबर पत्र दिया। इसमें उसका व परीक्षा केंद्र करनाल का गुरु नानक खालसा कॉलेज था।
विज्ञापन


इसके बाद चार जुलाई 2023 को परीक्षा केंद्र पर पंहुची तो परीक्षा पर्यवेक्षक ने उससे कहा कि उसका रोल नंबर इस केंद्र में नहीं है। वह विश्वविद्यालय में जाकर पता करे। पांच जुलाई को जब उसने विश्वविद्यालय में जाकर पता किया तो उसको बताया कि आपने फार्म जमा नहीं किया है और आपका रोल नंबर फर्जी है। जांच अधिकारी बलविंद्र ने जय भगवान बताया कि ने दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें