फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत

Sun, 31 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन गेट बाइपास चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 54 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महाशय कॉलोनी, मलिक नगर कैथल निवासी कृष्णा देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनका पति मुल्खराज बाइक पर सवार होकर किसी घरेलू कार्य से सीवन गेट गया था। जब वह सीवन बाइपास चौक पर पहुंचा तो हिमाचल प्रदेश नंबर के एक ट्रक चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। मुल्खराज गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें