फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पूंडरी। सब्जी मंडी के नजदीक बिजली के सामान की दुकान करने वाले दुकानदार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करोड़ा निवासी दुकानदार कृष्ण (28) पुत्र राजकुमार कई साल से सब्जी मंडी के नजदीक दुकान के ऊपर ही मकान बनाकर रह रहा था। सुबह पुलिस को सूचना मिली की कृष्ण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सतीश कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया।

मृतक के छोटे भाई बलदेव ने पुलिस को शिकायत देकर भाभी पर ही भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता राजकुमार, जो करोड़ा गांव में खेती बाड़ी का काम करते हैं, ने कहा कि कृष्ण और उसकी पत्नी के बीच ठीक नहीं था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक का छोटा भाई बलदेव भी बस स्टैंड पर बिजली के सामान की ही दुकान करता है और करोड़ा में रहता था। बलदेव रोज सुबह गांव से दूध लेकर बड़े भाई के घर आता था। शनिवार सुबह भी दूध आदि लेकर बड़े भाई के पास आया था। मृतक कृष्ण के दो लड़के हैं, एक 5 साल का और दूसरा 2 साल का है।

शनिवार को मृतक बड़े लड़के को स्कूल भी छोड़कर आया और बाद में उसने फंदा लगा लिया।

इस बारे में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों और पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें