कैथल। कलायत थाना क्षेत्र के एक कस्बे में साइकिल दुकानदार पर एक किशोर के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को शाम करीब पांच बजे वह अपनी साइकिल ठीक करवाने के लिए एक दुकान पर गया था। शिकायत के अनुसार, दुकान पर मौजूद दुकानदार ने उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं और विरोध करने पर उसे किसी को कुछ बताने से मना करते हुए धमकाया। पुलिस ने किशोर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दुकानदार की तलाश तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद