कैथल। एसपी राजेश कालिया ने जिले में एक एसएचओ, तीन चौकी प्रभारी सहित तीन सेल प्रभारियों की अदल-बदल करते हुए साथ कुल 32 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की है।
एसपी की ओर से जारी की सूची अनुसार थाना सदर एसएचओ सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तबादला करते हुए उन्हें पीओ स्टाफ का इंचार्ज लगाया है। उनकी जगह स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट से एसआई मुकेश को थाना प्रभारी लगाया गया है।
जिले में ट्रांसफर होकर आए साहिल कुमार को सिविल लाइन थाने में एडिशनल एसएचओ लगाया गया है। इस तरह इंस्पेक्टर चंद्रभान को पुलिस लाइन से इकोनॉमिक सेल इंचार्ज लगाया है।
एसपी ने अपने आदेशों में तीन चौकी इंचार्ज भी बदले है, इनमें से संगतपुर चौकी के प्रभारी विक्रम सिंह, अरनौली चौकी इंचार्ज राकेश कुमार, पूंडरी चौकी इंचार्ज राम चंद्र को बदला गया है।
इनके स्थान पर दूसरे पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया है। इन तबादलों में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं। संवाद