संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला थाना एसएचओ एसआई रेखा ने शनिवार को महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता दौरान खिलाड़ियों को को गुड टच बैड टच, नशा ना करने के बारे में और साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक किया।
एसएचओ ने बच्चों को बताया कि आपके साथ कोई इस प्रकार की घटना करता है तो बेझिझक आप तुरंत अपने परिजनों या अध्यापकों को बताएं। परिजनों व अध्यापकों द्वारा भी मामला पुलिस के संज्ञान में लाया जाए ताकि आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त एसएचओ ने बताया कि आज के दौरान में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है। ओटीपी सहित किसी भी प्रकार की अपनी जानकारी किसी को ना दें। नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन करना किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। बच्चे इस देश व समाज का भविष्य है, बच्चों को अपनी पढ़ाई व खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। बच्चे नशा ना करने बारे व साइबर क्राइम के बारे अपने पेरेंट्स व आस पड़ोस में भी जागरूक करें।