गुहला-चीका। क्षेत्र मंदिरों में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम प्राचीन श्री मां भवानी मंदिर व डेरा बाबा सौरी मंदिर में हुआ, जहां पर लोगों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए पूजा अर्चना की। भक्तजन भजनों पर झूमते हुए बाबा भोलेनाथ की मस्ती में मंत्रमुग्ध दिखे।
भवानी सेवा समिति ने जलाभिषेक व भंडारे की व्यवस्था को सचारु रूप से चलाया गया। मंदिरों को बड़े ही सुंदर सुंदर फूलों व लाइट से सजाया गया। इस मौके पर प्रधान राजीव शर्मा, बलबीर सैनी, कुलदीप माजरा, मोती राम गर्ग, गुरबक्श सीडा, कृष्ण धीमान, रमेश मिगलानी, हरपाल शर्मा, बलवंत सीड़ा, राजपाल राविश, प्रवीण गर्ग, गुरमीत सीड़ा, वैध सत्यनारायण शर्मा, विक्की जांगड़ा, राममेहर कौशिक, वेद बंसल भी मौजूद रहे। संवाद