कैथल/शिमला। हिमाचल सरकार ने 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी शिवानी मैहला को लाहौल-स्पीति का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। गृह विभाग की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। शिवानी मैहला वर्तमान में चंबा में बतौर एएसपी सेवाएं दे रही थीं। एसपी लाहौल-स्पीति इल्मा अफरोज स्टडी लीव पर गई हैं। राज्य सरकार ने डीएसपी केलांग रश्मि शर्मा को लाहौल-स्पीति के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ था। शिवानी मैहला कैथल की रहने वाली हैं। इससे पहले सिरमौर और रामपुर में बतौर डीएसपी सेवाएं दे चुकी हैं। संवाद