फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 03 Aug 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में शुक्रवार को शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बम-बम भोले के जयकारों से सभी शिवालय गूंज उठे। शहर के प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, चंदाना गेट स्थित प्राचीन अंबकेश्वर मंदिर, ढांड रोड स्थित शिव मंदिर, शिव शक्ति धाम मंदिर, सेक्टर 20 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव निर्माणाधीन मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित शिव मंदिर सत्यलोक आश्रम स्थित शिव मंदिर, अमरगढ़ गामड़ी स्थित डेरे के शिव मंदिर में सहित गांवों में स्थित विभिन्न शिवालयों शिवरात्रि पर्व मनाया।

प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में देर रात कांवड़ियों की विशाल भीड़ जलाभिषेक के लिए पहुंच गई। मंदिर सभा की ओर से कांवड़ियों के लिए विशाल शिविर लगाया गया था और उनके लिए हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई गई। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भी कांवड़ियों के लिए प्राथमिक जांंच शिविर लगाया। मंदिर में प्रशासन की ओर से पुलिस की कर्मियों की ड्यूटियां लगाई थी।
विज्ञापन


पंडित मुनिंद्र मिश्रा ने बताया कि शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार शाम तीन बजकर कर 26 मिनट से शुरू हुआ जो अगले दिन अल सुबह तीन बजकर 24 मिनट तक जारी रहा। सुबह के समय जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया व भगवान भोलेनाथ से मन्नतें मांगी। मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

मंदिर समिति परिसर में पिछले कई वर्षो से निरंतर श्री ग्यारह रुद्र महादेव सेवादल की ओर से विशेष शृंगार किया जाता है। इसमें फल, फुल, मेवे, मिठाई, बिस्कुट व अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर मंदिर सभा प्रधान विनोद मित्तल, घनश्याम, राजकुमार गोयल, तुलसीदास, सतनारायण मित्तल, रमेश सचदेवा, बालकृष्ण सैनी, सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता व राज गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, चंदाना गेट स्थित प्राचीन अंबकेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया। शुक्रवार अल सुबह से ही कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

मंदिर के पुजारी प्रेमानंद पुरी ने बताया कि यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब आस्था है। हर वर्ष मंदिर में भंडारा आयोजित किया जाता है। बताया कि शिवरात्रि पर 12 बजे से ही कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया था और सुबह चार बजे मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ी।

ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। रात्रि को ही मंदिर में कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। पंडित प्रेम शंकर ने बताया कि श्रावण के पर मंदिर में कांवड़ियों के लिए शिविर लगाया गया।

शुक्रवार को शिवरात्रि पर मंदिर में जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, श्री निर्माणाधीन नीलकंठ महादेव निर्माणाधीन मंदिर के शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुजारी रमेश शास्त्री ने बताया कि मध्य रात्रि से ही मंदिर में कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया उसके बाद अन्य श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिर में भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं की लंबी लाइन चंदान गेट तक पहुंच गई। पुजारी ने मंदिर में श्रद्धालुओं से जलाभिषेक करवाया।
विज्ञापन


मंदिर के संस्थापक कृष्ण लाल ने बताया कि हर वर्ष संस्था की ओर कांवडिय़ों के लिए शिविर लगाया जाता है ओर इस बार भी 21 जुलाई से शिवरात्रि तक कांवड़ियों के लिए 17वां विशाल कांवड़ शिविर लगाया था। इस अवसर पर प्रधान संजय गर्ग, कपिल वर्मा, काका शर्मा, पवन शर्मा, दीपा सैनी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें