फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टेनिस क्रिकेट में शिमला ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
रनरअप रही गांव रोहेड़िया की टीम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। गांव कुतुबपुर के खेल मैदान में एक दिवसीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में गांव शिमला की टीम ने रोहेड़ियां को दो रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में शिमला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 43 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहेड़ियां की टीम निर्धारित ओवर में 41 रन ही बना सकी। इस तरह शिमला ने दो रन से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोहेड़ियां की टीम ने सापली खेड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में शिमला की टीम ने कलायत को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। रोहेड़ियां की ओर से फाइनल मुकाबले में अजय सैनी और सौरभ सैनी ने अच्छी बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं मुकंद सैनी ने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि टीम लक्ष्य से दो रन पीछे रह गई। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रोहेड़ियां की टीम में अजय, सौरभ, विक्रम, मुकंद, विकास, बौद्धिक सैनी, दीपक, लवीश, आर्यन, नवदीप, नमन, हर्षित और आदित्य शामिल रहे। गांव रोहेड़ियां के राजा राम, नरेश, सुनील कुमार, अनिल कुमार, गोलू, साजन, सुधीर, सचिन और मुकेश ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी।

रनरअप रही गांव रोहेड़िया की टीम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें