संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का समापन हुआ।
मंगलवार को हुई क्विज प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल कलायत की टीम प्रथम रही। छह नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित जिला कैथल के कुल 35 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। जिनमें से पांच टीमों का चयन क्षेत्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए किया। विजेता टीमों में बाल विकास पब्लिक स्कूल कलायत प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा द्वितीय, केवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई तृतीय, शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत चौथे तथा हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की टीम पांचवें स्थान पर रही।
सात नवंबर को सीबीएसई से संबंधित कुल 23 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया, जिनमें से पांच टीमों का चयन क्षेत्रीय स्तर क्विज प्रतियोगिता के लिए किया। विजेता टीमों में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत की टीम प्रथम, एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल की टीम द्वितीय, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल की टीम तृतीय, डीएवी स्कूल चीका की टीम चौथे तथा शिव शिक्षा निकेतन सांघन की टीम पांचवें स्थान पर रही। जिला शिक्षा अधिकारी कैथल ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी तथा जोनल लेवल क्विज प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
रोल प्ले में राजकीय स्कूल नरड़ ने पाया पहला स्थान
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन में रोल प्ले व लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैथल डाइट प्राचार्य सुभाष चंद्र वर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार इस प्रतियोगिता का कुशलतापूर्वक आयोजन किया।
इसमें जिला खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रिंसिपल अश्विनी कुमार, सतीश भट्टी के रूप में उपस्थित रहे। कुलविंदर वंदना के दिशा निर्देश में कार्य किया। सुनीता गुलाटी ने बखूबी मंच का संचालन किया।अंत में प्राचार्य नरेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। संवाद