फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतिस्पर्धा में छाया कलायत का शिक्षा भारती स्कूल

विज्ञापन
Shiksha Bharati School of Chhaya Kalayat in Sports Competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जोनल स्तरीय स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि खेल-खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतिस्पर्धाएं जरूरी हैं। इसके मद्देनजर शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह और प्रबंधक जितेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश पर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। कलायत खंड में 13 नवंबर को संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में शिक्षा भारती स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसमें कुश्ती फ्री स्टाइल में साहिल अंडर 14 में प्रथम स्थान, आतिश ने अंडर-17 में दूसरा, नवदीप ने अंडर-17 में प्रथम और नवीन ने इसी भार वर्ग में पहला स्थान अर्जित किया। कबड्डी अंडर 17, 19 और क्रिकेट अंडर 17 में पहला स्थान पाया। क्रिकेट अंडर-19 में भी संस्थान की टीम नंबर वन रही। हैंडबॉल अंडर 14, 17 व 19 में लड़कों के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर अंडर 14 में सौम्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 400 मीटर अंडर 17 लड़कों में गगनदीप ने प्रथम स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। खेल विभाग प्रमुख राज धारीवाल ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें