फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शेरगढ़ के छात्र रमन सम्मानित

विज्ञापन
19-कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के छात्र रमन को बेस्ट पार्टिसिपेंट अवार्ड से पु
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित नेशनल लेवल एडवेंचर फेस्टिवल 2025 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के छात्र रमन को अव्वल प्रतिभागी अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र पुरी ने विद्यालय में पहुंचने पर छात्र को सम्मान दिया। बताया कि जिला परियोजना संयोजक सरोज कुमारी के मार्गदर्शन में 10 प्रतिभागियों व एक एस्कॉर्ट टीचर अरुण शर्मा ने जिला की तरफ से कैंप में भाग लिया। इसमें उनके विद्यालय के दो छात्र व एस्कॉर्ट टीचर शामिल हुए। कुशल कुमार ने कैंप से पूर्व प्रतिभागियों व टीचर को चयन व दिशा निर्देशन हेतु समस्त कार्य किए व कैंप से लौटने के बाद जिला की इस उपलब्धि के लिए समस्त टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा ने नेशनल स्तर पर इस उपलब्धि के लिए समस्त टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय का समस्त स्टाफ के सर्वांगीण विकास हेतु हर समय कार्य करता रहता है और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन में विद्यालय हर वर्ग में राज्य स्तरीय प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। रमन की इस सफलता से अन्य छात्रों में भी आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ। प्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें