फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में चार वर्षों की शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। एक हजार सीटों के लिए लगभग 125 आवेदन अब तक आ चुके हैं। नई शिक्षा नीति के तहत शास्त्री चार वर्षों की होगी। पहले यह तीन वर्षों की होती थी। इस बार प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस भी बदल गया है। इसमें 20 से 30 प्रतिशत ऐसा सिलेबस रहेगा जो विद्यार्थियों के स्वरोजगार में सहायक होगा। डिप्लोमा में ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, संस्कृत भाषा दक्षता, वैदिक गणित व वेद विषय में भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेशचंद्र भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उनके ठहरने के लिए छात्रावास की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि अबतक आए आवेदनों में आचार्य एमए के 54, बीए के 23 व डिप्लोमा में 48 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
गौरतलब है कि इस समय विश्वविद्यालय में तकरीबन 500 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अंबाला रोड स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज में विश्वविद्यालय की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। पूरे प्रदेश भर से विद्यार्थी यहां पढ़ाई करने के लिए आते हैं। दाखिले के लिए 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आंकड़ों के मुताबिक, आचार्य एमए के विषय साहित्य में 22, व्याकरण में पांच, ज्योतिष में पांच, दर्शन में चार, योग में 13, हिंदू अध्ययन में पांच आवेदन आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ शास्त्री बीए के लिए तीन, व्याकरण में तीन, ज्योतिष में पांच, धर्मशास्त्र में तीन, योग में नौ आवेदन आ चुके हैं। डिप्लोमा कोर्स में आयुर्वेद में 30, कर्मकांड में 13 व योग में पांच आवेदन विद्यार्थियों ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें