फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शर्मिला शर्मा को मिला मिसेज तीज का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला समाज सुधार समिति ने रविवार को तीज मनाया। कार्यक्रम में शर्मिला शर्मा को मिसेज तीज का खिताब दिया गया। इस मौके पर समिति की संरक्षक रमनदीप कौर ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। तीज का पर्व सावन मास में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सावन का महीना बारिशों का महीना होता है। इस दौरान घर-घर में खीर और पूड़ी बनती है। महिलाओं की ओर से तीज के अवसर पर गीत संगीत के कार्यक्रम रखे जाते हैं। महिला समाज सुधार समिति की सचिव सुमन चौधरी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें समिति की सदस्यों ने भगवान शिव के भजन व मनोरंजन के लिए अनेक गतिविधियां करवाईं। मौके पर स्नेह बंसल,ऊमा खरबंदा, रजनी चावला, सपना जायसवाल ,मधु शर्मा, किरन बाला , सुशीला शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि, सीमा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें