फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक में शरद के प्रधानमंत्री बनने के दावे

Sun, 24 Sep 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ब्राह्मण धर्मशाला में शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। बैठक के दौरान आने वाले चुनाव देखते हुए पार्टी के कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद शरद पवार प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट रामकुमार कश्यप, प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल पांचाल, प्रदेश महामंत्री कृष्ण लाल, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशध्यक्ष एडवोकेट बलकार सिंह संधू, डॉ. करण सिंह चौधरी, सुमेर चंद पांचाल, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा मौजूद थे। इसके साथ ही संगठन में कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें प्रदेश सचिव एडवोकेट सुखचैन सिंह थिंद, प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश बोदले, कैथल जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, जिला महासचिव सुशील कुमार दाभाड़े, हल्का गुहला अध्यक्ष अमृतलाल जांगड़ा, हल्का उपाध्यक्ष विपिन जैन, हल्का गुहला के ब्लॉक समिति सदस्य नायब सिंह, हल्का कलायत अध्यक्ष राजाराम कुराड, महासचिव मोतीराम, अनिल कश्यप सीवन, जिला अध्यक्ष लीगल सैल एडवोकेट रोशन लाल कश्यप को संगठन में नई जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें