फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मफल प्रदान करने वाले हैं शनि

Sat, 20 May 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। कैथली गेट स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। विद्वानों ने बताया कि शनिदेव शत्रु नहीं, सभी को सुख प्रदान करने वाले ग्रह हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाया और शनि देव की परिक्रमा की। इससे पहले शनि देव का स्नान व अभिषेक किया।
विज्ञापन

पंडित रविदत्त शास्त्री ने हवन करवाया, जिसमें देव मंत्रों से आहुतियां डाली। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी बलवान कश्यप व अजमेर कश्यप ने अपने परिवार सहित भाग लिया। मंदिर पुजारी धनु पंडित ने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिदेव की जयंती मनाई जाती हैै। शनि ग्रह व देवता के रूप में विख्यात है। पंडित रवि दत्त शास्त्री ने बताया की ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही न्यायप्रिय शनिदेव का जन्म हुआ है। इसी कारण इस दिन को शनि जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शनि दोष से बचने के लिए इस दिन शनि दोष निवारण उपाय किए जाते हैं। शनि शत्रु नहीं, बल्कि संसार के सभी जीवों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी बलवान कश्यप की तरफ से भंडारा लगाया। इस मौके पर राजेश अरोड़ा, अशवनी खुराना, अतुल गोयल, अनिल बत्तरा, सुनील शर्मा, राघव गोयल, सेवादार रामपाल और नीटू दुआ मौजूद थे।
शनि देव जयंती पर हवन व भंडारा आयोजित

सीवन। शनि देव मंदिर में भगवान शनि देव के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने हवन किया और विशाल भंडारा लगाया। मंदिर के पुजारी पंडित राज कुमार शर्मा, समिति के प्रधान महेंद्र राणा, प्रेम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव की जयंती पर मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह के समय मंदिर प्रांगण में हवन किया और क्षेत्र में भाईचारा व सुख शांति बनी रहे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच पिरथी राणा, बिट्टू सैनी, राहुल भट्ट, अशोक कथूरिया, नीरज गुप्ता, बिट्टू राणा, विनोद राणा, मोहित शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें