कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन की टीम की ओर से शालिनी को लोगो भेंट कर सम्मानित करते हुए। संस्थान
राजौंद। शहर के वार्ड नंबर 11 से निर्विरोध पार्षद चुनी गई शालिनी को सम्मानित करने के लिए रविवार को कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन की टीम उनके निवास स्थान पर पहुंची।
इस मौके पर राजकुमार सिसला ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उनका उद्देश्य समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सकारात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल या किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को आगे भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे मेहनत और लगन से उपलब्धियां हासिल करें। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री राजकुमार मुन्नारेडी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार, कैलाश, संजीव कुमार, नरेश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की टीम का स्वागत राकेश राणा ने किया। संवाद