17-कैथल। आईजी महिला कॉलेज में स्टाफ सदस्यों के साथ छात्राएं।
- फोटो : Kaithal
कैथल। आईजी कॉलेज की छात्राओं ने भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि दो जुलाई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के 124वें जन्मदिवस पर भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शबनमदीन ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये व प्रमाणपत्र जीता। वहीं बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दीपिका ने भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर 1000 रुपये व प्रमाणपत्र जीता। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया व उप प्रधान सुभाष शर्मा ने बधाई दी।