कैथल। जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि युवक ने सगाई की, लेकिन बाद में रिश्ता तोड़ दिया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, धमकी और ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। शिकायत में युवती ने बताया कि ईंटल के राकेश ने उसका रिश्ता कैथल के देवबन निवासी सुमित के साथ पक्का कराया। सगाई के बाद सुमित ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। सुमित ने कुछ फोटो भी खींचे और शादी का वादा करते हुए कई माह तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। युवती ने आरोप लगाया कि सुमित के पिता और राकेश ने भी उसके परिवार को धमकाया। पुलिस ने सुमित, उसके पिता और राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद