कैथल। सिविल लाइन कैथल पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिविल लाइन कैथल पुलिस के तहत आने वाले क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया कि उसकी साहिल नामक युवक से जान पहचान थी। आरोप है कि आरोपी ने 14 दिसंबर को उसे कैथल के सूरत होटल में बुलाया तथा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसकी न्यूड वीडियो बना ली तथा उसके वायरल का डर दिखाया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी वीडियो उसके व्हाटसएप पर भी भेज दी। मामले के जांच अधिकारी सिविल थाना पुलिस के इंस्पेक्टर साहिल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद