फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेक्टर 18, 21 व 25 में सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त

Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 18, 21 व 25 की लीकेज सीवरेज व पीने के पानी की पाइप लाइन व्यवस्था अब जल्द ही दुरुस्त होने जा रही है। इस काम को पूरा करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करेगा। सात अप्रैल को विभाग की तरफ से यह टेंडर खोला जाएगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में काम पूरा करने का विभाग ने दावा किया है।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि तीनों सेक्टरों में स्थित लगभग 800 घरों में रहने वाले लोगों को लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या को दूर होने का इंतजार था। बरसात के दिनों में सीवरेज की सफाई न होने पर गलियों में जलभराव हो जाता है। जगह-जगह सीवरेज लीक होने से गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। इस कारण मकानों तक बदबू आ रही है। मलेरिया व डायरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। इस समस्या को लेकर सेक्टर वासी संबंधित विभाग से कई बार मिल चुके थे। विभाग ने सेक्टर वासियों की मांग के अनुसार काम पूरा करने का आश्वासन दिया था।

सेक्टर निवासी संदीप, राजेंद्र, मुनीष, मंजीत, रूपा व रामभतेरी ने बताया कि गली में सीवरेज लीक होने से खाली प्लाटों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन ढेरों से बदबू आ रही है। बदबू से सेक्टरों में रहना दूबर हो गया था। अब टेंडर लगने के बाद उम्मीद जगी है कि इस समस्या से सेक्टर वासियों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


टूटे-फूटे ढक्कन भी बदले जाएंगे-तीनों सेक्टरों के टूटे- फूटे सीवरेज ढक्कन भी बदलने का विभाग की और से काम किया जाएगा। तीनों सेक्टरों में लगभग 50 से ज्यादा जगह पर ढक्कन टूटे हुए हैं। मोटरसाइकिल चालक टूटे हुए ढक्कनों में गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अब टूटे हुए ढक्कनों से भी राहत मिलेगी।

विभाग इसके साथ ही पीने के पानी वाली पाइप भी दुरुस्त करने का काम करेगा। जहां पर पीने वाली पाइप लाइन लीकेज है। उस लीकेज को विभाग ठीक करने का काम करेगा। ताकि गर्मी के सीजन में सेक्टर वासियों के लिए पीने के पानी की समस्या न बने। पानी सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। स्वच्छ पानी मुहिया हो सकें। बीमारी से लोग बच सकें।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन धर्मबीर ने बताया कि सीवरेज की सफाई, टूटे फूटे ढक्कनों को ठीक व पीने के पानी की पाइप लाइन को ठीक करवाया जाएगा। लगभग इस काम को पूरा करने के लिए विभाग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करेगा। अप्रैल के महीने में इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें