फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन की बेटी श्वेता का भारत-नेपाल टेपबॉल क्रिकेट सीरीज के लिए चयन

Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन निवासी उभरती हुई खिलाड़ी श्वेता का चयन भारत-नेपाल टेपबॉल क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में हुआ है। उनके चयन से न केवल परिजन, बल्कि कोच और ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। इस बात की जानकारी श्वेता के कोच संजय सेन ने दी।

उन्होंने बताया कि श्वेता पिछले कई वर्षों से सीवन स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सीरीज में खेलने का मौका मिला है।
विज्ञापन


कोच संजय सेन ने बताया कि यह सीरीज आगामी 8 से 10 अगस्त तक नेपाल के पोखरा में खेली जाएगी। टेपबॉल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई टीम में श्वेता का चयन हुआ है और खास बात यह है कि उन्हें टीम की उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच होने वाली इस चार मैचों की सीरीज के लिए अभ्यास सत्र 4 अगस्त से नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में शुरू होगा, जिसमें देशभर से चयनित महिला खिलाड़ी एकत्र होकर तैयारी करेंगी।

श्वेता की इस उपलब्धि को सीवन क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जो अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें