विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार और डॉ. ज्योति
सीवन। जिला स्तरीय प्रतिभा खोज उत्सव 2026-27 में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन के विद्यार्थियों ने कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समग्र शिक्षा हरियाणा के तत्वावधान में आरोही मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग (कैथल) में आयोजित इस प्रतियोगिता में सीवन के दो विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह गीत प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि रागनी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। इस सफलता में डॉ. ज्योति लता का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की तैयारी की और प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने विजेता विद्यार्थियों और डॉ. ज्योति लता को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है। कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार और डॉ. ज्योति