कैथल। आईटीआई में छह मेरिट सूची जारी होने के बावजूद 20 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे में खाली सीटों पर दाखिले के लिए विभाग ने सातवीं सूची जारी करने का निर्णय लिया है। यह सूची 19 अक्तूबर को जारी की जाएगी, जिसके तहत विद्यार्थी 29 अक्तूबर तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकेंगे।
दाखिले पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होंगे। इस काउसंलिंग में किसी भी तरह का आरक्षण नहीं दिया जाएगा। पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दाखिला किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिले के लिए फार्म नहीं भरा है, वे भी 19 से 29 अक्तूबर तक फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे।
ये रहेगी प्रक्रिया-
दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल से मेरिट कार्ड डाउनलोड कर उसे संबंधित संस्थान में दोपहर 12 बजे तक जमा करवाएंगे। मेरिट कार्ड के अनुसार रिक्त सीटों पर दाखिला होगा। जो सीट बच जाएंगी उन सीटों पर अगले दिन दाखिला किया जाएगा।
आईटीआई कैथल में रिक्त सीटें -
कोर्स का नाम - रिक्त सीट
कारपेंटर - 48
ड्राफ्टसमैन मैकेनिक -04
ड्राफ्टसमैन सिविल -01
ड्रेस मेकिंग -11
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 07
इंस्ट्रूमैंट मैकेनिक- 05
मशीनीस्ट ग्राइंडर- 03
मशीनीस्ट - 03
मैकेनिक ट्रैक्टर -10
मल्टीमीडिया - 06
पेंटर जनरल -11
मैकेनिक आरएसी - 01
सीविंग टेक्नोलॉजी - 25
सॉयल टेस्टिंग -05
स्टेनो अंग्रेजी -14
टीपीइएस - 08
टूल एंड डाई - 07
टर्नर - 08
वेल्डर - 17
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि यह डाटा विभागीय पोर्टल के अनुसार है। ऑन द स्पॉट दाखिले की सभी तैयारियां पूरी हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को यह मौका नहीं छोड़ा चाहिए।