फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी होटल से सट्टा लगाते सात गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने करनाल रोड स्थित जन्नत होटल के कमरा नंबर-104 में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट पर सट्टा लगा रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख चालीस हजार रुपये नकद, एक एलईडी, डिब्बा फोन और 18 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों में होटल का मैनेजर भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एसआई राजबीर सिंह, एएसआई जसवंत सहित पुलिस टीम करनाल रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली थी कि भारत व इंग्लैंड के मध्य चल रहे क्रिकेट टेस्ट मैच पर होटल जन्नत के रूम नंबर 104 में सट्टेबाजी चल रही है।

पुलिस ने नकली ग्राहक के रूप में हेड कांस्टेबल धर्म सिंह को चिन्हित 10 हजार रुपये देकर यह कहकर सट्टा लगाने के लिए भेजा की भारत अपनी पहली पारी में पांच सौ रन का आंकड़ा पार करेगी। प्रवक्ता ने बताया कि बोगस ग्राहक द्वारा सट्टा बुक होने के बाद विशेष संकेत पुलिस टीम की तरफ किया गया और पुलिस ने रेड मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सभी आरोपी कैथल के रहने वाले
आरोपियों की पहचान जन्नत होटल मैनेजर शीशपाल वासी ढयोढ खेड़ी, सत्यवान व प्रदीप वासी गढ़ी, सुखबीर वासी कुलतारण, हेमंत उर्फ हन्नी वासी महादेव कालोनी, अभिनव उर्फ गोलू वासी सिंधावाली गली तथा कपीश वासी डोगरा गेट कैथल के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से क्रिकेट बुकिंग पैड, 3.4 लाख रुपये नकद, एलईडी टीवी तथा डिब्बा फोन सहित 18 मोबाइल बरामद कर किए। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें