फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाने के सात नए मामले आए, अब संख्या 180 पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार को फिर से पराली जलाने के आठ नए मामले आए हैं। अब जिले में पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या 172 से बढ़कर 180 हो गई है वहीं, अब तक कृषि विभाग ने 125 किसानों के खेतों को रेड एंट्री में शामिल किया है। अभी तक पूरे जिले में 31 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है इसमें एक महिला किसान भी शामिल है। पराली जलाने पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नवनियुक्त डीसी प्रीति ने सभी एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने डीसी को अवगत करवाया कि अब तक 180 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 31 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है और 125 मामलों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन गांव-गांव जा रहे हैं। किसानों को सरकार द्वारा कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे फसल अवशेषों का सही से प्रबंधन कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें